गंभीर चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ का झारखंड में ये होगा प्रभाव

मौसम झारखंड
Spread the love

रांची। गंभीर चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ के आज यानी 26 मई की आधी रात को बाग्‍लादेश और आसपास के पश्चिम बंगाल तटों के बीच टकराएगा। इसका प्रभाव झारखंड में भी देखने को मिलेगा। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने 26 मई, 2024 को दी।

मौसम केंद्र के अनुसार बंगाल की उत्तरी बाड़ी के ऊपर गंभीर चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ 26 मई, 2024 को सुबह 11.30 बजे बंगाल की उत्तरी खाड़ी के ऊपर खेपुपारा (बांग्लादेश) से लगभग 220 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम, मोंगला (बांग्लादेश) से 260 किमी दक्षिण, सागर द्वीप समूह (पश्चिम बंगाल) से 210 किमी दक्षिणपूर्व और कैर्निंग (पश्चिम बंगाल) से 230 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में केंद्रित था। वर्तमान में चक्रवात केंद्र के आसपास 95- 105 किमी प्रति घंटे से लेकर 115 किमी प्रति घंटे की अधिकतम निरंतर हवा की गति बनी हुई है।

इसके लगभग उत्तर की ओर बढ़ने और सघन होने एवं 26 मई, 2024 की आधी रात तक एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में मोंगला (बांग्लादेश) के दक्षिण-पश्चिम के करीब सागर द्वीप और खेपुपारा के बीच बांग्लादेश और आसपास के पश्चिम बंगाल तटों को पार करने की प्रबल संभावना है। इस दौरान हवा की अधिकतम गति 110-120 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 135 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

केंद्र के अनुसार रेमल से 27 मई, 2024 को झारखंड आंशिक रूप से प्रभावित होगा। राज्य भर में सामान्यतः बादल छाए रहेंगे। राज्य के पूर्वी भाग व निकटवर्ती मध्य भाग विशेषकर कोल्हान व संथाल प्रमंडल क्षेत्र में गर्जन व तेज हवा/आंधी चलेगी। इसकी अधिकतम गतिः 40 से 50 किमी प्रति घंटे होने की संभावना है। इसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही इस क्षेत्र में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा भी संभावित है। इसका प्रभाव साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, गिरिडीह, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले में देखने को मिलेगा। राज्य के शेष भाग में गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

वहीं, राजधानी रांची और निकटवर्ती क्षेत्र में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां गर्जन व तेज हवा/आंधी चलने की उम्‍मीद है। इसकी अधिकतम गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे होने की उम्‍मीद है। इसके साथ हल्के दर्ज की वर्षा होने की संभावना है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8