झारखंड से शराब लेकर जाकर बिहार में बेचने की थी योजना, पकड़ा गया

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड से शराब ले जाकर बिहार में बेचने की योजना थी। ऑपरेशन सतर्क के तहत रांची रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया। इसमें शामिल युवकों भी गिरफ्तार किया गया।

रांची आरपीएफ पोस्ट, फ्लाइंग टीम और अपराध शाखा ने रांची रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दो पुरुष व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में खड़े देखा। उन्हें हिरासत में लेकर उनके बैग की जांच की गयी। इसमें 24 शराब की बोतलें थी। इसका अनुमानित बाजार मूल्य 17,700 रुपये पाया गया।

दोनों व्यक्तियों से पूछने पर अपना नाम अंकित आनंद (उम्र 27 वर्ष, पता-पसराहा, बजरंग वली टोला, पोस्ट-पसराहा, जिला-खगड़िया, बिहार और अमित कुमार (उम्र 24 वर्ष, पता-तोफिर गढ़िया, डाकघर-गढ़िया, थाना-चौथम, जिला-खगड़िया, बिहार) बताया। कबूल किया कि वे सभी बोतलें रांची से खरीदी थीं। व्यक्तिगत लाभ के लिए बिहार बेचने जा रहे थे।

बाद में एएसआई रवि शेखर ने उपलब्ध गवाहों की उपस्थिति में शराब की सभी 24 बोतलों को जब्त कर लिया। दोनों गिरफ्तार व्यक्तियों को आरपीएफ पोस्ट रांची ले आए। दोनों आरोपियों को उत्पाद शुल्क विभाग रांची को सौंप दिया गया।

उक्त कार्य में निरीक्षक डी शर्मा, एसआई सूरज पांडे,एएसआई रवि शेखर, स्टाफ संजय कुशवाह, एमए सिंह, डीके जीतरवाल और प्रदीप मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8