समर्पण शाखा ने मजदूरों के बीच किया टी शर्ट का वितरण

झारखंड
Spread the love

रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा ने अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर फैक्ट्री के मजदूरों के बीच टी शर्ट का वितरण किया। इसमें निकिता जालान ने  टी शर्ट का सहयोग किया। यह कार्य गणगौर वर्क शॉप में किया गया।

जन-सेवा प्रभारी दीपि‍का मोतिका एवं संयोजिका कविता सोमानी ने कार्यक्रम को लाइन अप किया। शाखा अध्यक्ष विनीता सिंघानिया ने कहा कि मज़दूर दिन रात मेहनत करते है। उनके मेहतन से बिजनेस सफल हो पाता है। करीब 35 टी शर्ट मजदूरों को दिए गए।

कार्यक्रम में नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनीता सिंघानिया, सचिव शुभा अग्रवाल,  दीपिका टेकरीवाल, कविता सोमानी, दीपिका मोतिका, कविता जालान, पूजा अग्रवाल, सोनल अग्रवाल, पायल जैन, ममता टि‍बड़ेवाल उपस्थित थीं। यह जानकारी मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8