रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा ने अध्यक्ष विनीता सिंघानिया के नेतृत्व में अमृत धारा महोत्सव के अंतर्गत 7 दिन 7 स्थान 7 स्थाई अमृतधारा लगाने का संकल्प लिया। इसके तहत 10 मई को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर पहली स्थाई अमृतधारा की स्थापना की गई। किशोरगंज स्थित आर.बी. स्प्रिंगडेल स्कूल में यह स्थाई अमृतधारा लगाई गई।
शाखा की पूर्व अध्यक्ष विनीता बिहानी के सौजन्य से शाखा को आयुष मोदी द्वारा सहयोग प्राप्त हुआ। उद्घाटन समारोह पर अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय संयोजक (अमृतधारा) वरुण जालान कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। स्कूल प्रबंधन ने शाखा का पूरा सहयोग किया।
सात दिवसीय कार्यक्रम में अमृतधारा प्रभारी निकिता जालान एवं शशि बंका ने पूरे कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष विनीता सिंघानिया, सचिव सुभा अग्रवाल, कविता जालान, पूजा जैन उपस्थित थीं। यह जानकारी मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने दी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8


