नाबालिग प्रेमिका के बुलाने पर 1 घंटे पहले पहुंचा प्रेमी, फिर कर दी हत्‍या, जानें पूरा मामला

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्‍तर प्रदेश। नाबालिग प्रेमिका ने प्रेमी को मिलने के लिए घर बुलाया। प्रेमी समय से 1 घंटा पहले पहुंच गया। इसके बाद उसने प्रेमिका की हत्‍या कर दी। यह मामला उत्तर प्रदेश के पीलीभीत का है। पुलिस जांच में इसका खुलासा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक नाबालिग (16 साल) अपने दादा के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। उसके माता-पिता दोनों नेपाल में मजदूरी करते थे। पढ़ाई के दौरान ही उसका प्रेम संबंध साहिम से हो गया। एक रात नाबालिग ने प्रेमी को मिलने के लिए अपने घर बुलाया। वह तय समय से पहले नाबालिग के घर पहुंच गया।

प्रेमिका के घर पहुंचते ही प्रेमी को गुस्‍सा आ गया। दरअसल, लड़की के कमरे में पहले से 2 लड़के मौजूद थे। प्रेमी को देखकर दोनों लड़के फरार हो गए। प्रेमी के पूछने पर प्रेमिका ने उन लड़कों के बारे में कुछ नहीं बताया। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। प्रेमी को लगा कि प्रेमिका उसके साथ डबल क्रॉस कर रही है।

विवाद होने के बाद प्रेमी ने प्रेमिका की गला दबाकर हत्‍या कर दी। लाश को बिस्‍तर पर ही लिटा दिया। लड़की के परिजनों ने सिपाही राजकुमार पर शक जताते हुए एफआइआर दर्ज कराया था। सिपाही लड़की की एक फ्रेंड का दोस्‍त था। इसके बाद पुलिस ने जांच की और हत्‍या का खुलासा किया। लड़की को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8