OMG : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास है इतनी संपत्ति

उत्तर प्रदेश देश मुख्य समाचार
Spread the love

उत्तर प्रदेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के वाराणसी से नामांकन दाखिल कर दिया है। इसमें उन्‍होंने अपनी संपत्ति का भी खुलासा किया है। उनकी संपत्ति जानकार लोग हैरान हो रहे हैं। उनके मुंह से ओ माई गॉड (OMG) ही निकल रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे शक्तिशाली नेताओं में से एक हैं। वे पिछले 24 वर्षों से निर्वाचित सरकार के मुखिया हैं। वे करीब 15 वर्षों तक गुजरात के मुख्‍यमंत्री रहे। इसके बाद देश के प्रधानमंत्री बनें।

इसके बावजूद पीएम मोदी के पास न घर है और न कार। उनके हाथ में कुल नकदी केवल 52,920 रुपये है। एक खाते में 80 हजार और दूसरे में 52 हजार रुपये है।

गहने के नाम पर उनके पास केवल चार सोने की अंगूठियां हैं। हलफनामे में पीएम मोदी ने कुल 3.02 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है, जिसमें से बड़ा हिस्सा भारतीय स्टेट बैंक में 2.86 करोड़ रुपये की सावधि जमा से बना है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8