एनटीपीसी केरेडारी कोयला खनन परियोजना ने श्रमिकों का किया सम्‍मान

झारखंड
Spread the love

हजारीबाग। एनटीपीसी केरेडारी कोयला खनन परियोजना ने श्रमिकों के सम्मान के लिए अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस 1 मई को मनाया। इस अवसर पर परियोजना के प्रमुख प्रभारी शिव प्रसाद ने केरेडारी परियोजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले  संविदा कर्मियों को सम्मानित किया।

श्रमिकों के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उनकी मेहनत और योगदान की सराहना करना और बेहतर कार्य करने की प्रेरित करना था। इस मौके पर शिव प्रसाद ने श्रमिकों के संघर्षों और परिश्रम की सराहना की। उनके अदम्य उत्साह को गौरवांवित किया। कार्य स्थल पर सुरक्षा पर प्रमुखता से ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर सभी संविदा कर्मियों ने परियोजना प्रमुख प्रभारी एवं सभी अधिकारियों के साथ विचार साझा किए कि किस तरह से उन्होंने अपने जीवन की कठिनाईयों का सामना किया। केरेडारी परियोजना के विकास में अपना सहयोग दिया। श्रमिकों ने सभाकक्ष में कार्य स्थल पर सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए भी सुझाव दिए।

श्रमिकों ने एनटीपीसी कार्यालय की कार्यशैली एवं कार्य स्थल व्यवस्था की सराहना की। श्रमिकों के अनुभव और विचारों को समझने से कार्य स्थल में सकारात्मक बदलाव आता है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8