लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अपराध करने वालों पर बुलडोजर की कार्रवाई काफी पहले से चल रही है। अपराधियों पर कार्रवाई को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट निर्देश दे रखा है। अब यूपी में बुलडोजर एक और अभियान में जुट गया है।
नए अभियान की लोग खूब सराहना मिल रही है। लोगों का कहना है कि इस अभियान की काफी जरूरत है। एक व्यक्ति ने कहा कि सभी जिलों में समय-समय यह सराहनीय काम करना चाहिए और सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार किया जाना चाहिए।
दरअसल, हापुड़ एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने 509 बुलेट बाइक के साइलेंसर पर बुलडोजर चलाया है। बीच सड़क पर साइलेंसर रखकर बुलडोजर चलाया गया।
पुलिस के मुताबिक बुलेट बाइक से पटाखा छोड़कर चालक लोगों में दहशत फैलाते थे। इससे सड़कों पर भय का माहौल उत्पन्न हो गया था। शहर में बुलडोजर चलाकर पुलिस ने जनता में बड़ा मैसेज दिया।
ये है वीडियो
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8