मानसून के दस्‍तक देने की सामने आई तारीख, जानें

मौसम देश नई दिल्ली मुख्य समाचार
Spread the love

नई दिल्‍ली। देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रगति केरल में मानसून के आरंभ से चिह्नित होती है। यह गर्म और शुष्क मौसम से बरसात के मौसम में संक्रमण को दर्शाने वाला एक महत्वपूर्ण संकेतक है। जैसे-जैसे मानसून उत्तर की ओर बढ़ता है, क्षेत्रों में चिलचिलाती गर्मी के तापमान से राहत का अनुभव होता है। मानसून, 2024 के दस्‍तक देने की तारीख आ गई है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून आम तौर पर लगभग 7 दिनों के मानक विचलन के साथ 1 जून को केरल में प्रवेश करता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग 2005 से केरल में मानसून के आरंभ की तारीख के लिए परिचालन पूर्वानुमान जारी कर रहा है। इस उ‌द्देश्य के लिए ± 4 दिनों की मॉडल त्रुटि के साथ स्वदेशी रूप से विकसित अत्याधुनिक सांख्यिकीय मॉडल का उपयोग किया जाता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक इस वर्ष दक्षिण पश्चिम मानसून का ± 4 दिन की मॉडल त्रुटि के साथ 31 मई को केरल में आगमन होने की संभावना है। आम तौर पर केरल में दस्‍तक देने के 10 दिनों के भीतर झारखंड में मानसून प्रवेश कर जाता है। इस हिसाब से झारखंड में इसके 10 जून तक आने की संभावना है।

पिछले 19 वर्षों (2005-2023) के दौरान केरल में मानसून के आरंभ की तारीख के आईएमडी के परिचालन पूर्वानुमान 2015 को छोड़कर सही साबित हुए थे। हाल के 5 वर्षों (2019- 2023) के लिए पूर्वानुमान सत्यापन नीचे तालिका में दिया गया है।

वर्ष        वास्तविक आगमन तिथि     पूर्वानुमान तिथि

2019     8 जून                        6 जून

2020     1 जून                        5 जून

2021     3 जून                        31 मई

2022     29 मई                  27 मई

2023     8 जून                        4 जून

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8