मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा ने लगाया स्वास्थ्य जांच सेवा शिविर

झारखंड
Spread the love

रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण ने 26 मई को मोरहाबादी के ऑक्‍सीजन पार्क के समीप स्वास्थ्य जांच सेवा शिविर लगाया। यह सुबह 7 बजे से 9 बजे तक चला।

डॉक्टर लाल पैथ के सौजन्य से लगा। शाखा ने 12 महीने 12 निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने का निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत दूसरे शिविर का आयोजन किया गया था।

इसमें ब्लड शुगर, कैल्शियम, कोलेस्ट्रॉल और हीमोग्लोबिन की निःशुल्क जांच की गई। शिविर से 60 से अधिक लोग लाभान्वित हुए।

इस शिविर के आयोजन के लिए स्वास्थ्य प्रभारी कोमल झुनझुनवाला,  संयोजिका आशा सर्राफ  ने तैयारी की थी। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष विनीता सिंघानिया, पूर्व अध्यक्ष किरण खेतान, रितु पोद्दार, पूजा अग्रवाल, आशा सोंथालिया उपस्थित थीं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8