- पेड़ व बिजली पोल गिरने से कई घर क्षतिग्रस्त
सुंदरम कुमार
गुमला। चैनपुर अनुमंडल क्षेत्र के जारी प्रखंड में 20 मई को हुई भारी बारिश, ओलावृष्टि और तूफान से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। जारी प्रखंड में लगने वाली साप्ताहिक बाजार में लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। अचानक हुई जोरदार बारिश से लोग भागते नजर आए। ओलावृष्टि होने से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा। तेज तूफान से कई लोगों के घर उजड़ गए। बिजली के पोल सड़कों पर कई जगह गिरे हुए दिखे गए।
गोविंदपुर में वाहन जांच के लिए बने चेक पोस्ट भी तेज तूफान से उड़कर दूर जाकर गिरा। चेक पोस्ट में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी अपनी जान बचाकर भागे। कई जगह तूफान से पेड़ सड़कों पर गिर गए, जिससे काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। डॉ आजम अंसारी के घर में एक आम का विशाल पेड़ गिर गया। इससे घर में रखे बाइक, साइकिल सहित कई अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गए। उनकी दवा दुकान में पेड़ गिरने से दवाइयां भी नष्ट हो गई।
अचानक हुए तेज बारिश तूफान व ओलावृष्टि से साप्ताहिक बाजार में अफरा तफरी मच गई। लोग अपना सब्जी और सामान छोड़कर इधर-उधर भागने लगे। सुरक्षित स्थान में जाकर छुप गए। जगह-जगह बिजली के पोल गिरने से बिजली व्यवस्था बाधित हो गई। आंधी से नुकसान हुए लोगों ने प्रखंड प्रशासन से मुआवजा की मांग की है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8