चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ का आया ताजा अपडेट, जानें कब होगा लैंडफॉल

नई दिल्ली देश
Spread the love

कोलकाता। चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ दस्‍तक देने वाला है। इसके लैंडफॉल की डेट भी सामने आ गया है। बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव क्षेत्र बन गया है। यह उत्तर-पूर्व दिशा में बढ़ रहा है।

पश्चिम बंगाल के आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ. सोमनाथ दत्ता ने बताया कि चेन्नई तट के पास बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी के ऊपर कल एक कम दबाव का क्षेत्र था। वह निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बढ़ने लगा। यह थोड़ा तेज हो गया है। यह 25 मई को एक चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। लैंडफॉल 26 मई की आधी रात को होगा।

आईएमडी के मुताबिक रविवार यानी 26 मई को बंगाल के तटीय जिलों में भारी तबाही हो सकती है। उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मेदिनीपुर में 25 और 26 मई को बारिश होगी। इस दिन 110 मिलीमीटर तक बारिश होने की संभावना है। हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8