Jharkhand Weather : कल से इन जिलों में 50 किमी से रफ्तार से चलेगी हवा

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में 31 मई तक बारिश होती रहेगी। कल यानी 26 मई से आंधी चलेगी। इस साथ वज्रपात भी होगा। इसका असर राज्‍य के कई जिलों में पड़ेगा। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के ने 25 मई, 2024 को दी।

तापमान में गिरावट

राज्‍य में अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 2 से 3 दिनों में इसमें 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

कल से यहां होगी बारिश

आनंद के अनुसार 26 और 27 मई तक राज्‍य के पूर्वी, दक्षिणी और मध्‍य भागों में कुछ स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ जिलों में देखने को मिलेगा।

28 से 31 तक यहां बारिश

आनंद के अनुसार 28 से 31 मई तक राज्‍य के पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार जिले में पड़ने की उम्‍मीद है।

यहां आंधी और वज्रपात

राज्‍य के पूर्वी, दक्षिण और मध्‍य भागों में 26 और 27 मई तक कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवा का झोंका चलने के साथ वज्रपात संभव है। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ जिलों में देखने को मिलेगा।

राज्‍य के पूर्वी भाग में 28 मई को कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवा का झोंका चलने के साथ वज्रपात संभव है। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार जिलों में देखने को मिलेगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8