जंगली हाथि‍यों ने किसान की फसल को किया बर्बाद

झारखंड
Spread the love

सुंदरम कुमार

गुमला। चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोज हाथी कहीं न कहीं किसानों के घर और फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। ताजा मामला चैनपुर के कातिंग अंबाटोली गांव का है। यहां देर रात दो  जंगली हाथियों ने गांव के किसान अनि‍ल लकड़ा के एक एकड़ में लगे कोहड़ा, खीरा, कद्दू एवं करेले के फसल को रौंद कर नष्ट कर दिया।

घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित किसान ने बताया कि गुरुवार की रात जंगली हाथियों ने खेत में लगी सब्जियों को बर्बाद कर दिया। रात में हमें जब पता चला, तब गांव वालों की मदद से किसी प्रकार हाथियों को खदेड़ा। तब तक हाथियों ने पूरे खेत को तहस नहस कर दिया था।

बताते चलें कि‍ चैनपुर अनुमंडल के जारी, डुमरी सहित कई जगहों पर हाथी उत्पात मचा रहे हैं। हालांकि वन विभाग द्वारा अभी तक हाथियों को खदेड़ने का सार्थक प्रयास नहीं किया जा रहा है।

किसान ने कहा कि हम बहुत मेहनत से खेती करते हैं। सिंचाई का साधन नहीं है। धान बेचकर बीज-खाद खरीदा। रात दिन एक कर पूरा परिवार खेती में लग जाता है। उन्‍होंने कहा कि प्रशासन टॉर्च और फटाक मुहैया कर देता तो हाथी को भगाने में सहूलियत होती। उन्‍होंने मुआवजे की मांग की।

इधर कातिंग पंचायत की मुखिया मधुरा मिंज ने कहा कि आए दिन हाथियों द्वारा गरीब किसानों के फसल एवं घरों को नुक़सान पहुंचाया जा रहा है। वन विभाग इस दिशा में कोई पहल नहीं कर रहा है। इस कारण किसान खेती करने में रुचि नहीं ले पाते हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8