
Jharkhand Weather : रांची। मई का महीना खत्म होने को है। झारखंड में कई जिलों में गर्मी कहर ढाह रही है। राज्य में कल यानी 31 मई से लेकर 5 जून तक राहत की बारिश होगी। कई जिलों में लू चलेगी। कहीं-कहीं आंधी और वज्रपात की आशंका है। इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। इसके मद्देनजर लोगों को सावधान व सतर्क रहने की जरूरत है। यह जानकारी एयरपोर्ट स्थित रांची मौसम केंद्र ने 30 मई, 2024 को दी।
तापमान में गिरावट होगी
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 2 से 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 2 दिनों इसमें धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की उम्मीद है।
31 मई को यहां बारिश संभव
राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों में 31 मई को कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिलों में देखने को मिलेगा।
1 से 3 जून को यहां बारिश
केंद्र के अनुसार 1 से 3 जून तक राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा जिलों में देखने को मिलेगा।
4-5 जून को भी बारिश
केंद्र के अनुसार 4 और 5 जून को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
इन जिलों में चलेगी लू
केंद्र के अनुसार 31 मई और 1 जून को राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों में कहीं-कहीं लू की स्थिति देखी जा सकती है। इसका प्रभाव गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा जिले में देखा जा सकता है।
यहां आंधी और वज्रपात
राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी भागों में 1 से 3 जून तक कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज हवा चलने और वज्रपात की आशंका है। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा जिलों में देखने को मिलेगा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8