27 नवंबर को 51 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह

झारखंड सरोकार
Spread the love

रांची। विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग के तत्वाधान और विभिन्न सामाजिक संस्था एवं व्यक्तियों के सहयोग से 27 नवंबर को सामूहिक विवाह सह वात्सल्य उत्सव का आयोजन किया गया है। यह रांची जिले के कांके के सुकूरहुट्टू स्थित गौशाला प्रांगण में होगा।

विहिप सेवा विभाग के प्रांतीय सेवा प्रमुख अशोक कुमार अग्रवाल एवं मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने कहा है कि नर सेवा ही नारायण सेवा के तहत 27 नवंबर को सुबह 8 बजे से अपराह्न 2 बजे तक कार्यक्रम होगा। इसमें अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति व दिव्यांग जन हिस्सा लेंगे।

कार्यक्रम में गौ सेवा, 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह, लगभग 200 दिव्यांग एवं विशेष प्रतिभा के धनी बच्चों को प्रोत्साहित किया जाएगा। दिव्यांग जनों को व्हीलचेयर्स, एल्बो छड़ी, बैसाखी, वाकर आदि का वितरण किया जाएगा।

वृद्धाश्रम के बुजुर्गों की सेवा कार्य, किन्नर समुदाय के सदस्यों को आदर सम्मान और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में छऊ नृत्य का आयोजन भी होगा। उन्होंने कहा कि कन्यादान करने के इच्छुक लोग 8789300579 और 8862823043 पर संपर्क कर आदर्श विवाह में योगदान दे सकते हैं।