झारखंड : राजधानी रांची से सटे कांके में ग्रामीणों ने किया वोट बहिष्कार का एलान

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के कांके अंचल अंतर्गत मौजा रोल, मुरुम व एकम्बा के ग्रामीणों ने मंगलवार को ग्राम प्रधान बिनोद उरांव की अध्यक्षता में बैठक कर वोट बहिष्कार करने का निर्णय लिया। ग्रामीणों ने बताया कि मौजा रोल, मुरुम व एकम्बा का खतियान और पंजी 2 अबतक ऑनलाइन नहीं किया गया है। इससे यहां के लगभग दो हज़ार रैयतों के समक्ष जमीन खरीद-बिक्री व दाखिल खारिज में परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्‍होंने कहा कि जब तक ऑनलाइन खतियान नहीं चढ़ता, वे वोट नहीं करेंगे।

हुसीर के पूर्व मुखिया विजय उरांव ने कहा कि रोल, मुरुम व एकम्बा के लगभग दो हजार आदिवासी व मूलवासियों का खतियान ऑनलाइन करने का वर्षों पुरानी मांग है। विभागीय अधिकारियों व नेताओं की उदासीन रवैये के कारण समस्या का समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीण अपनी समस्या को लेकर अंचल कार्यालय से लेकर विभाग के आलाधिकारियों तक अपनी फरीयाद लेकर गए हैं, लेकिन समस्या ज्यों का त्यों बनी हुई है।

चुनाव के बहिष्कार की सूचना मिलने पर सीओ जयकुमार राम व हल्का कर्मचारी दुर्गेश मुंडा ग्रामीणों से मिलने रोल गांव पहुंचे। सीओ ने ग्रामीणों से कहा आप अपने मताधिकार का प्रयोग करें। ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि सभी रैयतों का खतियान व पंजी 2 से संबधित शिकायत लेकर दूसरे दिन अंचल कार्यालय आएं। उसका निराकरण दो दिन में कर दिया जायेगा।

सीओ ने बताया कि जब ऑनलाइन की प्रक्रिया शुरू की गई थी, तब रिकार्ड रुम में तीनों मौजा के मूल खतियान फटा पाया गया था। इस कारण उनलोगों का खतियान ऑनलाइन नहीं हो पाया था। उन्होंने आंदोलन कर रहे रैयतों से उनके भूमि सम्बन्धी सभी दस्तावेज के साथ अंचल कार्यालय में जमा कराने को कहा है। इसके बाद वरीय पदाधिकारियों व भू राजस्व विभाग को सूचित कर उनका खतियान व पंजी 2 की ऑनलाइन की प्रक्रिया जल्द शुरु करा दी जायेगी।

सभा को पूर्व मुखिया कैलाश उरांव, विजय उरांव, धर्मदेव उरांव, सोनू उरांव, राजकुमार उरांव, बैजनाथ उरांव, सधन उरांव, सुरेंद्र महतो, रोहित महतो, मुन्ना मुंडा, लीला उरांव, पवन महतो सहित कई लोगों ने सभा को संबोधित किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8