Jharkhand: डीआईजी वाइएस रमेश ने पलामू के सार्जेंट सुरेश कुमार को किया निलंबित, जानें वजह

झारखंड
Spread the love

मेदिनीनगर। सोमवार को झारखंड के पलामू डीआईजी वाइएस रमेश ने एक सार्जेंट मेजर को सस्पेंड कर दिया है। इस कार्रवाई में विभाग में हड़कंप मच गया है। दरअसल, आरोप है कि सार्जेंट मेजर सुरेश कुमार ने लोकसभा चुनाव के दौरान कार्य में घोर लापरवाही बरती थी। इसलिए डीआईजी ने सस्पेंड किया है।

पलामू के सार्जेंट मेजर सुरेश कुमार ओझा को पलामू एरिया के डीआईजी वाइएस रमेश ने निलंबित कर दिया है। उनपर चुनाव के दौरान लापरवाही से काम करने का आरोप है। दरअसल यह कार्रवाई पलामू एसपी रीष्मा रमेशन की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। 

जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में पलामू से पुलिस जवानों को धनबाद भेजा जाना था। आपको बता दें कि 22 मई को पलामू से 800 पुलिस जवानों और अधिकारियों को धनबाद चुनाव ड्यूटी के लिए जाना था।

इस दौरान सार्जेंट मेजर की लापरवाही का मामला सामने आया था। दोपहर तक जवान रवाना नहीं हुए और ना ही पर्याप्त संख्या में जवान पहुंचे थे। इसकी जानकारी जब पलामू एसपी को मिली, तो वह स्वयं पुलिस लाइन पहुंच गईं।

इसके काफी समय के बाद जवानों को देर शाम रवाना किया गया था। देरी की वजह से समय पर जवान धनबाद नहीं पहुंच सके। सुरक्षा कारणों को देखते हुए जवानों को लातेहार में रोकना पड़ा था और फिर अगले दिन जवान रवाना हुए थे।

उसी दिन होम गार्ड के भी जवान रवाना हुए थे, लेकिन कुछ जवान नहीं पहुंच पाये थे। देरी होने के बाद जवानों को दूसरी गाड़ी से भेजा गया था। इसे चुनाव ड्यूटी में लापरवाही माना गया। जिसे लेकर पलामू डीआइजी इसे गंभीरता से लेते हुए निलंबन की करवाई की है।