आगरा में स्वामीप्रसाद मौर्य पर शख्स ने फेंका जूता, देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

आगरा। शुक्रवार को आगरा पहुंचे स्वामीप्रसाद मौर्य पर एक शख्स ने जूता फेंका। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ यह घटना तब हुई, जब मौर्य वहां भाषण दे रहे थे।जूता डायस पर जाकर लगा। यह शख्स मंच पर चढ़ता, उससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। वो लगातार स्वामीप्रसाद मौर्य मुर्दाबाद और योगी सरकार जिंदाबाद के नारे लगा रहा था।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, जब राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य भाषण दे रहे थे, तब एक शख्स भीड़ के बीच से उठता है, अपना एक जूता निकालता है और उनकी ओर फेंकता है।

इसी बीच वो शख्स दूसरा जूता निकालकर फेंकने की कोशिश भी करता है, लेकिन नाकाम रहता है। हमले के बीच उसे पुलिस और कार्यकर्ताओं के द्वारा पकड़ लिया जाता है।

इससे पहले अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने भी फतेहाबाद में स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले को रोक कर काले झंडे दिखाए थे। मौर्य की गाड़ी पर नीली स्याही फेंकी गई थी।

ये है वीडियो

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8