Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

Horoscope Today : 17 मई, 2024

मेष

फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे। आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। मानसिक दवाब कम होगा। वकीलों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। यात्रा का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी या मित्र से अपना टेंशन शेयर करेंगे। भावनात्मक रूप से थोड़े हल्के भी हो जाएंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष

आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। बिजनेस करने वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। सामने आयी चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे। आपके सुगम व्यवहार से लोग खुश रहेंगे। किसी दोस्त की मदद कर सकते हैं। किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचें। छात्रों को अपनी पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

मिथुन

सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। नौकरीपेशा वालों के लिए ऑफर भी आ सकता है। बच्चों के साथ कहीं पिकनिक पर जा सकते है। किसी की गलत नसीहत तरक्की के मार्ग से विचलित कर सकती है। छात्र जो इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए दिन शुभ है।

कर्क

दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। किसी बड़ी योजना को शुरू कर सकते हैं, जिसका फायदा उन्हें आगे चलकर जरूर मिलेगा। नये वस्त्रों पर धन व्यय कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। कारोबार में उम्मीद के मुताबिक थोड़े ही लाभ की प्राप्ति होगी।

सिंह

दिन फायदेमंद रहेगा। रूके हुए कामों में मित्र मदद करेंगे। दुश्मन आपसे दूरियां बनाये रहेंगे। किसी अपनों से खुशखबरी मिल सकती है। छात्र वर्ग किसी से बहस नहीं करें। पढ़ाई के प्रति रूझान बनी रहेगी। कुछ नयी जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं। पुरस्कार मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

कन्या

रिलेक्स महसूस करेंगे। किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति में पहले की अपेक्षा सुधार आएगा। साथी के साथ समय बिताये। जो चीजें आपके लिए रूकावट बन रहीं हो, उसे नजर अंदाज कर दें। सेहत के प्रति सावधान रहें। खान-पान पर भी ध्यान रखने की जरूरत है।

तुला

दिन बेहतरीन रहेगा। लोगों के सामने आपकी इमेज अच्छी बनी रहेगी। किसी ऐसे काम में रिस्क नहीं लेंगे, जिसका नेगेटिव असर इमेज पर पड़ता हो। पैसों की स्थिति को लेकर मानसिक उथल-पुथल होने के भी योग बन रहे हैं। बिजनेस मैन को किसी न किसी तरह से फायदा हो सकता है।

वृश्चिक

दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस से संबंधित किसी बड़े फैसले के लिए दिन अच्छा है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में बदलाव कर सकते हैं। बेरोजगार को किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। किसी नये व्यवसाय में पैसा लगाने से दोगुना धनलाभ हो सकता है। लवमेट के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।

धनु

दिन अच्छे परिणाम लेकर आएगा। यह परिणाम व्यवसाय से जुड़ा हो सकता है। नयी जमीन लेने की सोच रहे हैं तो शुभ महूर्त जरूर देख लें। इससे भविष्य में फायदा जरूर होगा। ऑफिस के किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिये पिछली कम्पनी का अनुभव काम आ सकता है। स्वास्थ्य अच्छा होगा।

मकर

अधिकारी आपके कामकाज से खुश हो सकते हैं। लोगों पर आपका अच्छा प्रभाव जमेगा। स्वभाव को पूरी तरह लचीला रखें। परिवार से मधुर सम्बन्ध बनाए रखें। मन की बातों को अपने किसी करीबी से शेयर करे। ऐसा करने से अच्छा महसूस होगा। भावनात्मक उतार-चढ़ाव पर कंट्रोल करना होगा।

कुंभ

दिन उत्तम है। सभी काम मन मुताबिक पूरे होंगे। ऑफिस में सहकर्मी काम की तारीफ करेंगे। आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है, जो आगे चलकर फायदेमंद होगी। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

मीन

दिन सामान्य रहेगा। परिवार के सदस्यों से मधुर व्यवहार बनाएं रखें। ऑफिस में कड़ी मेहनत के कारण पदोन्नत किया जा सकता है। फिजूल खर्च से बचें। मित्र या शुभचिंतक से आवश्यक बात होंगी। किसी मीठी यादों को याद करके आनन्द की अनुभूति कर सकते हैं। व्यापार में उम्मीद से ज्यादा फायदा हो सकता है।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8