Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

Horoscope Today : 15 मई, 2024

मेष

किसी से विवाद नहीं करें। अधिकारों का गलत प्रयोग नहीं करें। यात्रा लाभकारी रहेगी। मेहनत से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेशादि सफल रहेगा। धनलाभ का योग है। कुबुद्धि से हानि संभव है।

वृष

प्रोफेशन में परिवर्तन चाहते है। पढ़ाई में रुचि की कमी रहेगी। पैरों में दर्द की वजह से अस्त व्यस्त रहेंगे। उत्तेजना से कार्य बिगड़ेंगे। व्यय वृद्धि होगी। तनाव और चिंता हावी होगी। किसी प्रकार का कोई जोखिम न उठाएं।

मिथुन

अपने व्यवसाय को लेकर यात्रा होगी। प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलेंगे। घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। अस्वस्थता रहेगी। बकाया वसूली होगी। यात्रा लाभकारी रहेगी। निवेश सोच-समझ कर करें।

कर्क

रोज नई योजना बनती है, पर चालू एक भी नहीं होती। परिवार में पूछ परख कम होगी। पिता के साथ अच्छी पट रही है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। भय, चिंता और तनाव का माहौल खत्म होगा। मेहनत अधिक होगी।

सिंह

दिन महत्वपूर्ण है। नए लोगों से जरा संभल कर मित्रता करें। किसी देव स्थान का भ्रमण संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। दुर्घटनादि से बचें। विवाद न करें।

कन्या

दिन की शुरुआत में आलस हावी रहेगा। संतों का सानिध्य मिलेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें, अतिविश्वास हानिकारक सिद्ध होगा। फंसा धन मिलने के आसार हैं।

तुला

किसी भी कीमत पर झुकना आपको पसंद नहीं है। वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्य में बाधा संभव है। मकान बदलने से लाभ होगा। मन प्रसन्न रखें।

वृश्चिक

करियर को लेकर आप ईमानदार नहीं है, संभल जायें। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं, जो लाभ देंगे। कार्यस्थल में उन्नति होगी। निवेश आदि लाभदायक रहेंगे। थकान होगी।

धनु

समय के परिवर्तन से राहत महसूस करेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। अनाज में निवेश शुभ रहेगा। सोच विचार कर व्यापार करें, अन्यथा अचानक हानि संभव है।

मकर

हौसले से ही आप उन्नति करेंगे। नए वस्त्र की प्राप्ति संभव है। माता-पिता को अस्वस्थता रहेगी। आपसी विवाद नहीं करें। शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में प्रयास अधिक करना पड़ेंगे।

कुंभ

कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद होंगे। आपकी गलती के कारण बने बनाये काम बिगड़ सकते है। बातचीत से काम बन जायेंगे। कार्यसिद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धनलाभ होगा।

मीन

बड़ों की बात भी मान लेनी चाहिये। पुराने मित्र-संबंधी से मुलाकात संभव है। मित्रों से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। व्यापार में लाभ होगा। दूरगामी सौदे सोच-विचार कर करें।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8