Horoscope Today : 5 मई, 2024
मेष
यात्रा योग बन रहा है। परिवार के साथ समय बिताने का मज़ा ले पाएंगे। वरिष्ठ से लम्बे वक़्त से लटके किसी काम के पूरे होने का तोहफ़ा मिल सकता है। जीवनसाथी की सलाह आवश्यक व लाभकारी रहेगी। उन लोगों से मेलजोल बढ़ाने से बचें, जिनके साथ वक्त खराब होता है। स्वास्थ्य लाभ होगा।
वृष
स्वयं को ज़रूरत से ज़्यादा काम के नीचे न दबाएं। थोड़ा आराम करें। लम्बे वक़्त के लिए निवेश करने पर अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा न उठाने दें। शहर से बाहर यात्रा ज़्यादा आरामदेह नहीं रहेगी। किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं।
मिथुन
धन बचाने के प्रयास असफल हो सकते हैं, हालांकि इससे घबराने की जरूरत नहीं है। स्थिति जल्द ही सुधरेगी। अगर अपने परिचितों पर अपने फ़ैसले थोपने की कोशिश करेंगे, तो आप अपने हितों को ही नुक़सान पहुंचाएंगे। हालात का सामना धैर्य से करना ही अच्छे परिणाम दे सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा।
कर्क
घर की जरूरतों को देखते हुए जीवनसाथी के साथ कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं, जिससे आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता काफ़ी मानसिक दबाव पैदा कर सकती है। कीमती समय का सही इस्तेमाल करना सीख लें। स्वास्थ्य को लेकर ज़्यादा चिंता न करें।
सिंह
शरीर की थकान मिटाने और ऊर्जा-स्तर को बढ़ाने के लिए आराम की ज़रूरत है। ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने और चालाकी – भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने का समय है। अपने आप को समझने की जरूरत है। स्वास्थ्य सही रहेगा।
कन्या
शारीरक लाभ मिलेगा। अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। दोस्त या सहकर्मी का स्वार्थी बर्ताव कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मौज-मस्ती करें। स्वास्थ्य लाभ होगा।
तुला
दिन फ़ायदेमंद साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि चीज़ें आपके पक्ष में जाएंगी। धार्मिक रूचि बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ मधुर सम्बंध बनाए रखें, लक्ष्मी वास होगा। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते ज़रूरी चीज़ें ख़रीदना आसान होगा। काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
वृश्चिक
ऊर्जा से भरपूर, ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आसपास के लोगों को ख़ुश कर देगा। दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ ज़्यादा ही ऊंचा तय कर सकते हैं। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी अपने लिए समय निकाल पाने में सक्षम होंगे। योग प्राणायाम के लिए अवश्य समय निकालें।
धनु
शादीशुदा को बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। मित्र मंडली का सकारात्मक सहयोग रहेगा। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। सहकर्मियों के सहयोग से मुश्किल दौर से जल्द ही निकल जाएंगे। यह कार्यक्षेत्र में बढ़त बनाने में मददगार साबित होगा।
मकर
दिन मिलाजुला रहेगा। अगर यात्रा पर जाने वाले हैं तो कीमती सामान का ध्यान रखें। खुद के लिए समय निकालें। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। लंबित व्यावसायिक योजनाएं शुरू होंगी। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं।
कुंभ
समय की नजाकत को देखते हुए अपने लिए समय निकाल सकते हैं, लेकिन ऑफिस के किसी काम के अचानक आ जाने के कारण ऐसा करने में समय कम दे पाएँगे। परिवार को समय दें तो मधुर सम्बंध स्थापित होंगे। स्वास्थ्य लाभ के लिए बाहर के खाने से बचें। सेहत का ख्याल रखें।
मीन
बड़े कारोबारियों को बहुत सोच समझकर पैसा निवेश करने की जरूरत है। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नई तकनीकों का सहारा लें। आपकी शैली और काम करने का नया अन्दाज़ लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8