रांची में गृह मंत्री अमित शाह का रोड शो, उमड़ा जन सैलाब

झारखंड
Spread the love

  • स्वागत में लगे अबकी बार 400 पार और फिर एक बार मोदी सरकारके नारे

रांची। भगवान बिरसा मुंडा की धरती और झारखंड की राजधानी रांची के चुटिया में 17 मई को गृह मंत्री अमित शाह ने रोड शो किया। रोड शो इंदिरा गांधी चौक से शुरू होकर शिशु मंदिर तक गया। इसमें जन सैलाब उमड़ा।

गृह मंत्री रथ पर सवार थे। उनके साथ रांची लोकसभा प्रत्याशी संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, समरी लाल, पूर्व डिप्टी मेयर और संयोजक संजीव विजयवर्गीय, रांची महानगर जिला अध्यक्ष वरुण साहू, कार्यक्रम प्रभारी वरुण साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर भी मौजूद थे।

रथ के आगे-आगे पारंपरिक वेशभूषा में 500 महिलाएं गृह मंत्री अमित शाह के स्वागत में चल रही थी। गाजे-बाजे के साथ 200 लोग भी मौजूद थे। उनकी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम जिला प्रशासन की ओर से किए गये थे। इसके अतिरिक्त पार्टी के 200 कार्यकर्ता अपने स्तर से उनकी सुरक्षा में लगे थे।

करीब 1.3 किलोमीटर के रोड शो में सड़क के दोनों किनारे लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई गृह मंत्री अमित शाह की एक झलक पाने को बेताब था। रोड शो के दौरान लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

उत्साह के साथ लोगों ने पूरे रास्ते गृह मंत्री पर फूलों की बारिश की। उनका दिल खोलकर स्वागत किया। कई जगह उनकी आरती उतारी गई। गृह मंत्री अमित शाह ने भी हाथ हिलाकर और फूलों से उनका अभिनंदन किया।

रोड शो के दौरान सड़क के दोनों किनारे खड़े लोग ‘अबकी बार 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार’ के नारे लग रहे थे। लोग जय श्री राम और भारत माता की जय के नारे भी लग रहे थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8