छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री 10 मई को झारखंड में, करेंगे 3 जनसभा

झारखंड
Spread the love

रांची। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 10 मई को झारखंड आएंगे। इस दिन वे खूंटी लोकसभा, लोहरदगा लोकसभा और सिंहभूम लोकसभा में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

साय पश्चिम सिंहभूम जिले के मनोहरपुर स्थित मणिपुर मैदान में 10:30 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी डॉक्टर दिनेशानंद गोस्वामी, प्रत्याशी श्रीमती गीता कोड़ा, पश्चिम सिंहभूम के जिला अध्यक्ष संजू पांडे, सरायकेला खरसावां के जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव मौजूद रहेंगे।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री खूंटी लोकसभा के गताडीह बगीचा, प्रखंड मैदान करडेग में 12:30 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी डॉ रविंद्र कुमार राय, प्रत्याशी अर्जुन मुंडा, जिला अध्यक्ष (खूंटी) चंद्रशेखर गुप्ता, जिला अध्यक्ष सिमडेगा लक्ष्मण बड़ाईक भी मौजूद रहेंगे।

साय गुमला के गुमला जिले के चैनपुर के छतरपुर बगीचा मैदान में 2:00 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी मनोज सिंह, प्रत्याशी समीर उरांव, लोहरदगा जिला अध्यक्ष मनीर उरांव, गुमला जिला अध्यक्ष शिवप्रसाद साहू भी मौजूद रहेंगे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8