डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि में मनी वीर बुधु भगत जयंती

झारखंड
Spread the love

  • वीर बुधु ने अंग्रेजों के खिलाफ आवाज बुलंद किया : कुलपति

रांची। झारखंड के वीर सपुत कोल विद्रोह के महानायक बुधु भगत ने अंग्रेज के दमनकारी शासन के विरोध आवाज पूरजोर तरीके से बुलंद किया था। यह बात डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में मनाई जा रही वीर बुधु भगत की 233वीं जयंती समारोह में विवि के कुलपति प्रो. तपन कुमार शांडिल्य ने कही।

कायर्क्रम की शुरुआत वीर बुधु भगत के छायाचित्र पर पुष्प अपर्ण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। कुड़ुख़ विभाग के छात्र-छात्राओं ने गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों को डॉ रामकिशोर भगत द्वारा रचित पुस्तक ‘वीर बुधु भगत जीवन और दशर्न’ भेंट किया गया। जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं के समन्वयक और खोरठा के विभागाध्यक्ष डॉ बिनोद कुमार ने स्वागत किया।

विशिष्ट अतिथि डॉ श्यामा प्रसाद विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ जिंदर सिंह मुंडा ने कहा कि भारत के परिप्रेक्ष्य में गिने चुने झारखंडी वीरों को याद करते हैं, जबकि इसकी संख्या काफी है। विशिष्ट अतिथि साहित्यकार महादेव टोप्पो ने कहा कि कोल विद्रोह में केवल वीर बुधु भगत ही शहीद नहीं हुए थे, बल्कि इनके साथ इनके पूरे परिवारों 100 लोग एक साथ शहीद हुए थे।

इस अवसर पर पीपीके कॉलेज बुंडू के इतिहास विभाग के प्राध्यापक डॉ सुभाष चंद्र मुंडा, कुड़मालि के विभागाध्यक्ष डॉ पीपी महतो ने भी अपने विचार रखें। इस अवसर पर नागपुरी के शिक्षक डॉ मनोज कच्छप, डॉ. मालती बागिशा लकड़ा, कुड़मालि के डॉ निताई चंद्र महतो, कुड़ुख़ के डॉ सीता कुमारी, सुश्री सुनिता कुमारी, खड़िया सुश्री शांति केरकेट्टा, संताली के डॉ डुमनी माई मुर्मू, मुंडारी के डॉ दसमी ओडे़या के अलावे कई विभाग के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

मंच संचालन हो विभाग के डॉ जय किशोर मंगल एवं धन्यवाद कुड़ुख़ के सहायक प्राध्यापक सुश्री सुनीता कुमारी ने किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK