चतरा। चतरा लोकसभा के दो प्रत्याशी को नोटिस दिया गया है। यहां से चुनाव लड़ रहे पांकी के सगालिम निवासी समता पार्टी के प्रत्याशी सुमित कुमार यादव और लातेहार के अम्बाकोठी मस्जिद रोड निवासी स्वतंत्र रूप से लड़ रहे अर्जुन प्रजापति को नोटिस जारी किया गया है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने जारी नोटिस में कहा है कि निर्वाचन व्यय से संबंधित लेखा का निरीक्षण के लिए तीसरी तिथि 18 मई, 2024 निर्धारित की गयी थी। इसके बावजूद उपरोक्त दोनों प्रत्याशियों द्वारा व्यय प्रेक्षक के समक्ष निर्वाचन व्यय से संबंधित लेखा का निरीक्षण के लिये व्यय पंजी प्रस्तुत नहीं किया गया। ना ही उनके एजेंट के द्वारा किया गया सभी दो प्रत्याशी/चुनाव अभिकर्ता निरीक्षण में अनुपस्थित रहे।
उपरोक्त दोनों प्रत्याशियों को नोटिस जारी करते अविलंब रूप से लेखा शाखा, विकास भवन चतरा में लेखा पंजी के साथ उपस्थित होने को कहा गया है। अगली निर्धारित होने वाली तिथि तक यदि निरीक्षण के लिये उपस्थित नहीं होते हैं और उनके द्वारा प्रतिनियुक्ति चुनाव अभिकर्ता के द्वारा लेखा व्यय पंजी प्रस्तुत नहीं किया जाता है तो दोनों ही प्रत्याशियों के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 77 के तहत यह माना जायेगा कि निर्वाचन व्यय से संबंधित लेख संधारित करने में आप असफल रहें हैं। आप लोग के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8