लू से बचाव एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगा सीबीसी का जागरुकता रथ

झारखंड
Spread the love

  • नगर आयुक्त ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया रथ

मेदिनीनगर। हाल के दिनों में पड़ रही भीषण गर्मी में लू से बचाव और स्वच्छ भारत अभियान को लेकर आम लोगों में जागरुकता फैलाने के लिए केंद्रीय संचार ब्यूरो (डालटनगंज) ने मंगलवार को पांच दिवसीय जागरुकता अभियान शुरू किया। उपर्युक्त विषयों पर विशेष रूप से डिजाइन किए गए जागरुकता रथ को मेदिनीनगर नगर निगम के नगर आयुक्त मोहम्मद जावेद हुसैन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह रथ शहर के विभिन्न हिस्सों में घूम-घूम कर लोगों को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा बताए गए लू से बचाव के उपाय जैसे- खाने में तरल पदार्थ का इस्तेमाल बढ़ाने और हीट स्ट्रोक के लक्षणों को ध्यान में रखने, धूप और भीड़ भाड़ वाले स्थान में जाने  बचने, खाने में स्वच्छता, पानी और छाया का ध्यान रखने आदि के बारे में जागरूक करेगा। गर्मी से संबंधित बीमारियां हल्की से लेकर गंभीर (हीट स्ट्रोक) तक हो सकती हैंए गर्मी के तनाव के लक्षणों में चक्कर आना, सर दर्द, अत्यधिक प्यास और तेजी से सांस लेना शामिल है।

जागरुकता वाहन के जरिए खेल-खेल में स्वच्छ भारत अभियान को कैसे साकार कर सकते हैं इसके बारे में भी बताया गया है। जैविक और अजैविक कचरा को अलग करने के फायदे, सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करने, गंदगी कम करना और प्रदूषण कम करने के फायदों के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

इस अवसर पर सीबीसी डालटनगंज के विभाग के कर्मियों और अधिकारियों ने महात्मा गांधी के स्वच्छता के प्रति समर्पण को याद करते हुए स्वच्छता शपथ ग्रहण किया। अपना श्रमदान करने का शपथ लिया।

ज्ञात हो कि पूरे देश में भीषण धूप और लू से बचाव के लिए भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि लोग इस बढ़े हुए तापमान में अपना ख्याल रखें। सोशल मीडिया पर बिट द हिट पर भी इस अभियान के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

इस मौके पर क्षेत्रीय प्रचार सहायक मनोज कुमार, नगर निगम कार्यालय के धीरज कुमार, नीरज कुमार, सुश्री सोनी कुमारी कार्यालय सहायक, सुरेश प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8