हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा को बीजेपी ने किया शो-कॉज, दो दिन में मांगा जवाब

झारखंड
Spread the love

हजारीबाग। बड़ी खबर आई है, झारखंड के हजारीबाग के भारतीय जनता पार्टी के सांसद जयंत सिन्हा को प्रदेश भाजपा की ओर से सोमवार को शो-कॉज जारी किया गया। उनसे दो दिनों में जवाब मांगा गया है।

प्रदेश महामंत्री व राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने पत्र जारी कर कहा है कि, लोकसभा चुनाव 2024 में जब से हजारीबाग लोकसभा सीट से पार्टी द्वारा मनीष जायसवाल को प्रत्याशी घोषित किया गया है, तब से आप न तो चुनाव प्रचार और न ही संगठनात्मक कार्य में रुचि ले रहे हैं।

वहीं लोकतंत्र के महापर्व में आपने अपने मताधिकार का प्रयोग करना भी उचित नहीं समझा। आपके इस रवैये से पार्टी की छवि धूमिल हुई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार आपसे आग्रह है कि इस संबंध में दो दिनों के अंदर स्पष्टीकरण दें।