बाइक सवारों ने युवक को मारी गोली, जमशेदपुर  रेफर, इलाके में दहशत

अपराध झारखंड
Spread the love

आशीष कुमार वर्मा

पश्चिम सिंहभूम। चक्रधरपुर के उलीडीह में दीपक बोदरा नमक युवक को दो बाइक सवारों ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद उसे चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल लाया गया। वहां उसका प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।

घटना चक्रधरपुर-चाईबासा एनएच 75 ई मुख्य सड़क मार्ग के किनारे चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के उलीडीह गांव में घटी। घायल दीपक बोदरा सड़क किनारे झोपड़े में पत्तल पुड़ा मीट और देसी हड़ि‍या रासी बेचने का कारोबार भी करता है। दीपक रोज की तरह कारोबार में लगा था। इसी दौरान दो नकाबपोश युवक बाइक से उसकी दुकान पर आये। दीपक से रासी पीने के लिए मांगा। इसके बाद मौका पाकर उसमें से एक युवक ने दीपक पर देसी कट्टा से फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए।

गोली दीपक के पीठ पर लगी और वह जमीन पर गिर गया। आसपास मौजूद लोग और उसके घरवाले उसे घायल अवस्था में चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने दीपक की स्थिति स्थिर बताई है, क्योंकि पीठ पर लगी गोली उसके शरीर में ही फंसी हुई है।

घटना की सूचना के बाद चक्रधरपुर एएसपी पारस राणा चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचे। घायल दीपक के परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस गोली चलाने वाले अज्ञात अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है।

घटना को लेकर दीपक की पत्नी गुलाबी बोदरा ने बताया कि‍ उसे शक है कि‍ उसके पति की जमीन विवाद को लेकर गोली मार कर हत्या का प्रयास किया गया। गुलाबी ने कहा कि उसका पति उलीडीह गांव का मुंडा है। गांव में निरंजन सामड नामक एक व्यक्ति की जमीन विवाद को लेकर उसका दीपक बोदरा कोर्ट में गवाही दे रहा है। इसी को लेकर दूसरे पक्ष के लोग दीपक पर हमला करा रहे हैं। पिछले साल अगस्त महीने में भी इसी जमीन विवाद में हस्तक्षेप करने पर उसके साथ दूसरे पक्ष के लोगों ने धक्का मुक्की भी की थी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8