आलिया भट्ट की साड़ी 1965 घंटों में हुई तैयार, जानें कितने कारीगरों ने किया काम

मनोरंजन
Spread the love

मुंबई। प्रतिष्ठित मेट गाला में भारतीय डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी की डिजाइन की गई साड़ी बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने पहनी। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर मेट गाला लुक शेयर किया। इसमें वह कार्पेट पर पैलेट कलर की साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं।

अपने लुक के बारे में बताते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा कि समय लगाकर और मेहनत से तैयार की गई चीजें हमेशा सही होती हैं। साड़ी हमारी परंपरा का प्रतीक है। सब्यसाची मुखर्जी की मदद से इस विजन को नया रूप मिला है। एक्ट्रेस ने आगे कहा, हमने क्राफ्ट पर खास फोकस किया, जिसमें हैंड एंब्रॉयडरी, प्रेशियस स्टोन के साथ-साथ बीड्स वर्क और फ्रिंज शामिल हैं। हमने पैलेट कलर को चुना, जो पृथ्वी, आकाश और समुद्र की प्रकृति की सुंदरता को दर्शाता है।

आलिया ने कहा कि उन्होंने बालों और मेकअप के लिए पुराने स्टाइल चुने, जिसमें ऊंचा हेयर स्टाइल और सॉफ्ट फ्रेकल्स शामिल है। साड़ी को तैयार करना काफी मजेदार और समान रूप से तनावपूर्ण भी रहा है। इस साड़ी को बनाने के पीछे 163 लोगों की मेहनत है। इसमें शिल्पकार, कढ़ाई करने वाले, आर्टिस्ट आदि शामिल हैं। सभी ने मिलकर इसे 1965 घंटों में तैयार किया है।

इसके बाद एक्ट्रेस ने अपने लुक के लिए अपनी टीम को धन्यवाद दिया। मैं इस शानदार क्रिएशन को पेश करने के लिए अविश्वसनीय रूप से आभारी हूं, जिसे असीम प्यार और मेहनत से तैयार किया गया है। इस गार्डन ऑफ टाइम के जरिए सबसे अद्भुत सहयोगी बनने के लिए अनाइता श्रॉफ अदजानिया, लक्ष्मी लहर, पुनीत सैनी, अमित ठाकुर, डॉली जैन और मेरी की अद्भुत टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद। एक साथ काम करना सपनों को सच कर दिखाता है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8