शादी में शामिल होने आई थी 8 साल की बच्‍ची, झाड़ि‍यों में मिला शव

अपराध झारखंड
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

बोकारो। बच्‍ची दादी के मायके शादी समारोह में शामिल होने आई थी। सभी वापस लौटने की तैयारी कर रहे थे। अचानक बच्‍ची गायब हो गई। सुबह घर से महज कुछ ही दूरी पर सुनसान झाड़ियों में उसका शव मिला। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। यह घटना झारखंड के बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल के पेटरवार थाना क्षेत्र की है।

थाना क्षेत्र के ओरदाना पंचायत के गांव महलीजारा में करीब 8 साल की एक आदिवासी बच्ची की दुष्कर्म के बाद गला घोटकर कर हत्या कर दिए जाने की खबर सामने आई है। शव को घर से महज कुछ ही दूरी पर सुनसान झाड़ियों में छुपा दिया गया।

परिजनों ने बताया कि बच्ची दादी के मायके शादी समारोह में शामिल होने आई थी। सभी कार्यक्रम में शामिल होकर वापस घर लौटने की तैयारी कर रही थी। अचानक बच्ची गायब हो गई। काफी खोजबीन की गई, पर उसका कोई पता नहीं चल सका। सुबह खुन से लथपथ शव घर के बगल सुनसान झाड़ियों में मिला। सूचना पाकर पेटरवार थाना से पुलिस की टीम पहुंची। जांच में जुट गई है।

घटना स्थल पर पहुंचे बेरमो एसडीपीओ विशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला लग रहा है। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में तेनुघाट अनुमंडल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। पुलिस घटना की हर बिंदुओं से जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8