JCI रांची नियो का डांडिया नाईट ‘नियोरात्रि’ कल, मचेगी धूम

झारखंड
Spread the love

रांची। जेसीआई रांची नियो के तत्‍वावधान में रांची के महात्मा गांधी मार्ग स्थित रांची क्लब में डांडिया नाईट ‘नियोरात्रि’ का आयोजन 30 सितंबर को किया गया है। सायं 6 बजे से होने वाले इस कार्यक्रम में धूम मचेगी।

गायिका दीक्षा और डीजे आकाश का लाइव बैंड

राजधानी की जनता को गरबे की धुन पर और अपने गाने से मदहोश करने नई दिल्ली से इंडियन आइडल फेम दीक्षा तूर पहली बार रांची आ रही है। पहली बार लाइव डीजे आकाश रांची की जनता को खूब रिझाने और थिरकने पर मजबूर करेंगे। कार्यक्रम को चार चांद लगाने एवं मंच का संचालन करने उर्वशी तलवार भी रांची पहुच रही है।

किड्स जोन सहित कई सुविधाएं का इंतजाम

डांडिया के साथ लजीज व्यंजन का भी लोग लुफ्त उठा सकते है। संस्था द्वारा एक सेल्फी जोन भी बनाया गया है। बच्चों को ध्यान में रखते हुए किड्स जोन भी तैयार किये जा रहे हैं, जिससे बच्चे अपने आप को व्यस्त रख कर मजा कर सकते है। सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम भी किये जा रहे है, जिससे आने वाले को किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं हो। मौसम को देखते हुए पूरे परिसर की समुचित व्यवस्था की जा रही है। कार्यक्रम स्थल पर लाटरी ड्रा, बेस्ट कपल, विभिन्न फ्री कूपन और भी अनेक सरप्राइज प्राइज रखे गए हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में इनका  योगदान

कार्यक्रम संयोजक प्रकाश अग्रवाल एवं विवेक अजमेरा को बनाया गया है। विभिन्न उपसमितियां भी बनाई गई है। इसमें कुशल सराफ, शंकर मुरारका, सुरेश क्याल, नीलेश चौधरी, अंकित राजगढ़िया, विकाश गोयल, अनुज अग्रवाल, गोपेश गोयनका, साकेत सर्राफ, चंद्रकांत सिंघानियां, संकेत लाठ, संदीप कनोई, अभिषेक सिन्हा, अभिषेक जैन, रिंकू अग्रवाल, नीलेश छावनिक एवं अन्य सदस्य को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। यह जानकारी मीडिया प्रभारी रमन बगड़िया ने दी।