विहिप कल पूरे झारखंड में मनाएगा श्री हनुमान जन्‍मोत्‍सव

झारखंड
Spread the love

रांची। विहिप पूरे झारखंड में चैत्र पूर्णिमा के दिन 23 अप्रैल को श्री हनुमान जन्मोत्सव मनाएगा। इस आयोजन में अन्य अभी वैचारिक संगठन भी अपने-अपने स्तर से श्री हनुमान जन्मोत्सव की तैयारी कर रहे हैं। इस वर्ष विशेष आयोजन की तैयारी पूरे प्रांत में की जा रही है। उक्‍त जानकारी 22 अप्रैल को विश्व हिंदू परिषद के झारखंड प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत ने दी।

रायपत ने बताया कि बताया पूरे प्रांत में रामनवमी का त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। विश्व हिंदू परिषद का केंद्रीय कार्यक्रम रामोत्सव 9 अप्रैल से प्रांत के सभी जिलों के प्रखंडों एवं पंचायतों में लगभग 11000 स्थान पर आयोजित हुआ। श्री रामोत्सव के बाद 23 अप्रैल को चैत्र पूर्णिमा के दिन श्री हनुमान जन्मोत्सव विहिप के द्वारा पूरे प्रांत में मनाया जाएगा। इस आयोजन में अन्य अभी वैचारिक संगठन भी अपने-अपने स्तर से श्री हनुमान जन्मोत्सव का तैयारी कर रहे हैं। इस वर्ष विशेष आयोजन की तैयारी पूरे प्रांत में की जा रही है।

प्रांत मंत्री मिथलेश्वर मिश्र ने बताया कि प्रांत के लगभग 31,000 स्थान में मंदिर एवं घरों में श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया जाएगा। इसमें अन्य धार्मिक एवं सामाजिक संगठन के अन्य लोग भी सम्मिलित होंगे।

एकल अभियान से रेखा जैन ने बताया हनुमान जन्मोत्सव के दिन एकल अभियान के द्वारा सभी पर कार्यक्रम की तैयारी कर ली गई हैं

विद्या भारती के मनोज भारद्वाज ने बताया कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरे प्रांत में विद्या भारती स्कूल में इसकी तैयारी हो रही है। इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं में एक नई ऊर्जा का संचार होगा।

मौके पर विशेष संपर्क प्रांत सहप्रमुख प्रिंस आजमानी, प्रांत प्रचार प्रसार सह प्रमुख प्रकाश रंजन, कैलाश केसरी, रांची महानगर अध्यक्ष सतीश गुप्ता, चिन्मया मिशन के वीके गद्यान, मुकेश अग्रवाल उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8