सुंदरम कुमार
गुमला। चैनपुर पुलिस ने बेंदोरा गांव के समीप अवैध अंग्रेजी शराब से लदे वाहन को किया जब्त किया। मौके से चालक फरार हो गया। टाटा सुमो में अंग्रेजी शराब लोड कर गुमला से डुमरी ले जाया जा रहा था। इसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर की बोतलें थीं।
चैनपुर थाना प्रभारी अजय यादव ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गुमला की ओर से सफेद रंग के टाटा सुमो में अवैध अंग्रेजी शराब लाया जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए बेन्दोरा चौक के पास चेकिंग लगाया गया। इसके बाद एक टाटा सुमो गाड़ी आती दिखी। उसे रुकने का इशारा किया गया, परंतु पुलिस बल को देखकर ड्राईवर तेजी से गाड़ी को भगाने लगा।
गाड़ी का पीछा करने पर ड्राइवर उसे बीच रोड में ही छोडकर भाग गया। चेक करने पर उक्त वाहन (नंबर : CG-14MB-3139) में 13 तेरह पेटी अंग्रेजी शराब पाया गया। उसे विधिवत जब्त किया गया। ज्ञात हुआ कि उक्त अंग्रेजी शराब दीपक कुमार सिंह (पे-स्व. सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, सा+थाना डुमरी, जिला गुमला) द्वारा ले जाया जा रहा था।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8