UPSC Result : चाईबासा के अमन अग्रवाल प्रथम प्रयास में सफल

झारखंड
Spread the love

UPSC Result : चाईबासा। संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। झारखंड के चाईबासा के अमन अग्रवाल ने भी इसमें सफलता पाई है। उन्‍होंने पहले प्रयास में ही सफलता हासिल की।

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम 16 अप्रैल, 2024 को घोषित कि‍या। इसमें चाईबासा के अमन अग्रवाल ने पहले प्रयास में ही सफलता हासिल की। सिविल परीक्षा उत्तीर्ण कर पूरे कोल्हान का नाम रोशन किया है।

अमन ने यूपीएससी में 544वां स्थान हासिल किया है। परीक्षा परिणाम आते ही उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। अमन फिलहाल अपने पूरे परिवार के साथ दिल्ली में ही हैं।

अमन की इस सफलता पर उसके ननिहाल जमशेदपुर और रांची में हर्ष का माहौल है। रांची में उनके रिश्ते में मामा आनंद गोयल ने बताया कि अमन की इस सफलता के पीछे उसका कड़ा परिश्रम, माता-पिता का आशीर्वाद और शुभचिंतकों की शुभकामनाएं है।

अमन के यूपीएससी उत्तीर्ण करने की खबर से पूरा मारवाड़ी समाज गौरवांवित है। मारवाड़ी सम्मेलन के उपाध्यक्ष मनोज बजाज ने फोन पर उनके माता पिता को शुभकामनाएं दी। अमन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। चाईबासा में उनके परिचित लोगों ने बधाई दी। सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8