गैस सिलेंडर की कीमत ने आम लोगों को दी राहत, जानें नई दर

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। गैस सिलेंडर की कीमत ने आम लोगों को राहत दी है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में इजाफा नहीं हुआ है। हालांकि व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमत में वृद्धि की गई है। नई दर 1 फरवरी से प्रभा‍वी हो गई।

इं‍डेन के मुताबिक रांची सहित राज्य में 14.2 किलोग्राम वाले प्रति गैस सिलेंडर की कीमत 751.50 रुपये होगी। जनवरी में भी घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत इतनी ही थी।

19 किलोग्राम वाले व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमत 1647.50 रुपये होगी। जनवरी में इसकी कीमत 1453 रुपये थी। यानी इसकी कीमत में 194.50 रुपये की वृद्धि की गई है।