रामनवमी जुलूस में डीजे बजाने पर रहेगी रोक

झारखंड
Spread the love

  • चक्रधरपुर थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक

चक्रधरपुर। रामनवमी को लेकर चक्रधरपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक 12 अप्रैल को हुई। इसमें अनुमंडल पदाधिकारी पोड़ाहाट रीना हांसदा, अंचल अधिकारी गिरजनंद किस्कू, थाना प्रभारी राजीव रंजन, विद्युत विभाग के एसडीओ भामा टूटू, नगरपरिषद के सिटी मैनेजर निशांत कुमार, बिजली विभाग जेई अजय हंस के साथ लाइसेंस धरि, केंद्रीय रामनवमी कमेटी के पदाधिकारी व शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में रामनवमी जुलूस के दौरान शहर में विधि व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर सभी अखाड़ा समितियों के साथ विचार विमर्श किया गया। इसके साथ ही प्रशासन द्वारा आदर्श आचार सहिंता में त्योहारों के आयोजन में अपनाए जाने वाले नियम-कानून की अनुमंडल पदाधिकारी ने जानकारियां दी गई।

अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि जुलूस के दौरान डीजे पर रोक लगाया गया है। जुलूस के रूटों पर कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा। नगर परिषद द्वारा रामनवमी अखाड़ा जहां जुलूस से निकलता है उन स्थानों व शहर के मुख्य स्थानों पर साफ सफाई की जानकारी ली गई। विद्युत विभाग द्वारा शहर में झूलते हुए बिजली के तारों को हटाने की बात कही गई।

बैठक में केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के अध्यक्ष राजू प्रसाद कसेरा, सह संरक्षक संजय मिश्रा, सचिव संजय पासवान, दीपक सिंह, राजेश गुप्ता, गौतम रवानी, कबीर पाण्डेय, कुमार विवेक, डिक्की मंडल, गणेश मुखी, सोमनाथ रजक, मोहम्मद तजम्मुल हुसैन, शशि वर्मा, राजेश रवानी, गणेश लकड़ा के साथ कई लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8