रफ्तार का कहर, सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल

झारखंड
Spread the love

गुमला। रफ्तार का कहर नहीं रूक रहा है। इसकी वजह से फिर सड़क दुर्घटना हुई। इसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्‍हें बेहतर इलाज के लिए गुमला रेफर किया गया।

चैनपुर थाना क्षेत्र के छतरपुर निवासी प्रफुल टोप्पो और बारडीह निवासी अंकित टोप्पो छतरपुर के झोग ढोडा के समीप अपनी गाड़ी (नंबर-JH07G7846) से अनियंत्रीय होकर गिर पड़े। इससे दोनों घायल हो गए। उन्‍हें 108 एंबुलेंस के माध्यम से चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिकी उपचार कर गुमला भेज दिया गया।

घायलों ने बताया कि दोनों बाइक से बेंदरा अपने दोस्त के पास जा रहे थे। तभी गाड़ी अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आयी। चैनपुर अस्पताल पहुंचने पर दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर इलाज के लिए गुमला भेज दिया गया। बताते चलें कि चैनपुर क्षेत्र में सड़क दुर्घटना बढ़ती ही जा रही है। युवक नशे में तेज रफ्तार गाड़ी से गिर कर जान जोखिम में डाल रहे हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8