जमशेदपुर। लोकतंत्र के लिए मतदान महत्वपूर्ण है। इसकी महत्वता को समझाने के लिए ‘छुट्टी’ नामक एक लघु फिल्म जमशेदपुर के युवा रंगकर्मियों ने बनाई है। यह फिल्म झारखंड के मतदाता जागरुकता को बढ़ावा देने वाले अभियान को बल देने के उद्देश्य से बनाई गई है।
फिल्म का निर्देशन जमशेदपुर के युवा रंगकर्मी प्रेम दीक्षित ने किया है। वह गीता थिएटर के सचिव हैं। इसे सुरज धीबर ने लिखा है। वह जमशेदपुर रंगमंच के उभरते कलाकार हैं। फिल्म में गीता कुमारी, के दिव्या, श्यामली धीबर, आलोक लकड़ा और अन्य कलाकारों ने अभिनय किया है।
इस लघु फिल्म का निर्माण ‘डी+डी एसोसिएशन लघु फिल्म प्रोडक्शन’ के बैनर तले किया गया है। मतदान के महत्व को समझाने का इस फिल्म में प्रयास किया गया है। यह फिल्म समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए यूट्यूब पर उपलब्ध है, जिससे मतदान में लोगों की भागीदारी में वृद्धि हो सके।
फिल्म को दर्शक यूट्यूब चैनल और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉम पर देख सकते हैं। फिल्म की जानकारी और इसके प्रदर्शन के सम्बंध में अधिक जानकारी के लिए गीता थिएटर या डीडी एसोसिएशन के सोशल मीडिया प्लेफोम पर संपर्क किया जा सकता है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8