बोकारो के 61 प्राचार्यों को शोकॉज, अगले आदेश तक वेतन स्थगित रखने का भी निर्देश, जानें पूरा मामला

झारखंड
Spread the love

बोकारो। बड़ी खबर झारखंड के बोकारो से आई है, उपायुक्त ने 61 प्राचार्यों को शोकॉज किया है। साथ ही अगले आदेश तक इनके वेतन स्थगित करने का निर्देश भी जारी किया है। आइए जानें क्या है पूरा मामला…

झारखंड एकेडमिक काउंसिल के 10वीं बोर्ड की परीक्षा के 19 अप्रैल को जारी रिजल्ट में बोकारो जिले का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा। पिछले साल के मुकाबले परीक्षा परिणाम में लगभग सात प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी। जहां पिछले साल कुल 95.48 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा में सफल हुए थे, वहीं इस साल आंकड़ा गिर कर 88.03 प्रतिशत हो गया।

10वीं बोर्ड परीक्षा में बोकारो जिले के 61 स्कूलों का परीक्षा परिणाम जिला के औसत से बहुत कम है। इसको लेकर बोकारो डीसी ने 61 स्कूलों के प्राचार्यों को शोकॉज किया है। प्राचार्यों को 24 घंटे के अंदर डीइओ को जवाब देना है। संतोषप्रद जवाब प्राप्त नहीं होने पर अगले आदेश तक उक्त स्कूलों के प्राचार्य व शिक्षकों का वेतन स्थगित रखने का निर्देश दिया गया है।

इन विद्यालय के प्राचार्य से मांगा गया स्पष्टीकरण

बोकारो के एसएस उवि-भेंडरा, उत्क्रमित उवि-पेंक, उत्क्रमित उवि-पोखरिया, उत्क्रमित उवि-मयूरडुबी, आदिवासी उवि-छप्परगढ़ा, उत्क्रमित उवि-कुर्कनालो, उत्क्रमित उवि-अरमो, प्रोजेक्ट बालिका उवि-भोजूडीह, उवि-दांतू, उत्क्रमित उवि-झोपड़ो, नेहरू स्मारक उवि-स्वांग, उत्क्रमित उवि-गोनियाटो, उत्क्रमित उवि-कोदवाटांड, उत्क्रमित उवि-चलकरी, उत्क्रमित उवि- मानगो, उत्क्रमित उवि- भस्की, उत्क्रमित उवि न्यू सेलेक्टेड ढोरी, उत्क्रमित उवि-रानीचिरका, मोडर्न उवि-गोमिया, उत्क्रमित उवि-ओरदाना, उत्क्रमित उवि-मंजुरा, उत्क्रमित उवि-संडेबाजार, उत्क्रमित उवि-चांदो, उत्क्रमित उवि-शंखाकुंडी, उत्क्रमित उवि-बहादुरपुर, उत्क्रमित उवि-रघुनाथपुर, उत्क्रमित उवि-महाल, 2उवि-चंदनकियारी, उत्क्रमित उवि-पुन्नू, नेहरू उवि-तेलो, उत्क्रमित उवि-मधुनिया, उत्क्रमित उवि-रंगामाटी, उच्च विद्यालय- बांधडीह, प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय-पेटरवार, राजेंद्र उच्च विद्यालय-जारंगडीह, प्रोजेक्ट बालिका उवि-कसमार, भूषण 2 उवि-नावाडीह, उत्क्रमित उवि-काटमकुल्ही, महावीर जी उवि-बिजुलिया, श्रमिक 2 उवि-तुपकाडीह, उवि-बरमसिया, रामविलास 2 उवि-बेरमो, पंचानन राजबाला 2 उवि-सतनपुर, एसएस उवि-टांडबालीडीह, उत्क्रमित उवि-कोरिया, 2उवि-गोमिया, उत्क्रमित उवि-सहारजोरी, उत्क्रमित उवि-सुरही, एसएस 2 उवि-कसमार, क्ष्रेत्रनाथ 2 उवि, हरनाद, उत्क्रमित उवि-अमलाबाद, सर्वोदय 2 उवि-पिंड्राजोरा, 2 उवि-पथुरिया, उत्क्रमित उवि-बरदा, रामरतन उवि-ढोरी, उत्क्रमित उवि-चिलगड्डा, उत्क्रमित उवि-बगदा, उत्क्रमित उवि-बेलडीह, उत्क्रमित उवि-लंका, राज्यकीयकृत उवि-लकड़ाखंदा, उत्क्रमित उवि-चुगनू।

डीसी ने किया शोकॉज

जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा ने कहा कि 61 स्कूलों से स्पष्टीकरण बोकारो उपायुक्त की ओर से मांगा गया था। 24 घंटा का समय जवाब देने के लिए दिया गया था। इनमें से अधिकांश का जवाब मिल गया है।