नक्सलियों के विरुद्ध अभियान में सुरक्षा बलों को मिली कामयाबी

झारखंड
Spread the love

  • विस्फोटक और विस्फोटक बनाने की सामग्री के साथ कई समान बरामद

पश्चिम सिंहभूम। नक्सलियों के विरुद्ध अभियान में सुरक्षा बलों को कामयाबी मिली है। अभियान के दौरान सुरक्षा वालों ने नक्सलियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले विस्फोटक सामग्रियां बरामद की है। इससे नक्‍सलियों को बड़ा झटका लगा है।

नक्सलियों के विरुद्ध सुरक्षा बलों द्वारा सोमवार को टोन्टो थाना क्षेत्र के हुसीपी गांव के करीब वनक्षेत्र में चलाए जा रहे अभियान चलाया गया। इस दौरान वनक्षेत्र से पुराने नक्सली डम्प से नक्सलियों विस्फोटक व विस्फोटक बनाने का सामान बरामद किया गया है। नक्सल विरोधी अभियान जारी है।

जानकारी हो कि पिछले वर्ष अक्टूबर से ही पुलिस व सुरक्षा बलों के द्वारा एक संयुक्त अभियान गोईलकेरा थाना क्षेत्र के कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया गांव के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है।

अभियान में बरामद सामान

1. प्रिंटर-2

2. मल्टी डीवीडी राइटर -1

3. लाल बैनर कपड़ा 1 बंडल अमोनियम नाइट्रेट 5 पैकेट (कुल 1 किलो प्रत्येक पैकेट 5 किलो)

4. 5. एम सील पैकेट 50 पैकेट (कुल 25 ग्राम प्रत्येक पैकेट)

6. एमएसील बड़ा पैकेट-5 पैकेट (कुल 2.5 किलो प्रत्येक 500 ग्राम)

7. डेटोनेटर नॉन इलेक्ट्रिक कमर्शियल-09

8. सल्फर पाउडर 1 पैकेट (1 किलो)

9. गन पाउडर-4 पैकेट (कुल 2 किलो प्रत्येक 500 ग्राम)

10. केन (कंटेनर 5 लीटर क्षमता, भरा हुआ)-1

11. केन (20 लीटर क्षमता) गन पाउडर से भरा हुआ-1

12. लोहे के टुकड़े किरच का उपयोग-1 किलोग्राम

13. सिरिंज 10 नग

14. तीर बम 21 नग

15. पेट्रोल- 2 लीटर

16. मिक्सर ग्राइंडर- 1 छोटे जार के साथ 1

17. सेफ्टी पिन- 100 पीस

18. स्विच- 2 पीस

19. वोल्ट की बैटरी- 1

20. छोटा एल्युमीनियम पाइप 2 पीस (लगभग 4 फीट प्रति पाइप)

21. प्लास्टिक पाइप – 9 पीस (प्रत्येक लंबाई 6 इंच)

22. वायर कटर- 2

23. अन्य दैनिक उपयोग की सामान।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8