समर्पण शाखा ने बच्चों के लिए योग और कराटे प्रशिक्षण का किया आयोजन

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के कार्यक्रम ‘एवरी किड हेल्‍दी वीक’ कार्यक्रम के तहत रांची समर्पण शाखा लगातार कार्य कर रही है। इस क्रम में 27 अप्रैल को बच्चों के लिए योग और कराटे प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यकम राणी सती विद्यालय में हुआ।

शाखा ने राणी सती विद्यालय में बच्चों को प्रशिक्षण देने के लिए योगा शिक्षक को बुलाया। उन्होनें बच्चों को योगा सिखाया। योग करने से होने वाले फायदे की जानकारी बच्चों और शिक्षक को दी। उन्होंने कहा कि रोजाना योग करने से हमारे शरीर और मस्तिक का विकास होता है। इसके अलावा स्‍वयं की सुरक्षा करने के लिए कराटे का प्रशिक्षण भी दिया गया।

इस कार्य में विद्यालय प्रबंधक ने भी साथ दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों और बड़े सभी को रोज़ाना योग करना चाहिए। समर्पण शाखा के इस कार्य की सराहना और प्रशंसा भी की।

कार्य को सफल बनाने में शाखा के सदस्यों का साथ रहा। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष विनीता सिंघानिया और शाखा की सदस्‍य शुभा अग्रवाल, कविता सोमानी, आशा सर्राफ, कोमल पोद्दार, दीपिका मोतिका उपस्थित थीं। यह जानकारी मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े

https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8