फिरायालाल पब्लिक स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

झारखंड
Spread the love

रांची। फिरायालाल पब्लिक स्कूल में 19 अप्रैल, 2024 को हेरिटेज क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 6 से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों ने हिस्‍सा लिया। प्रतियोगिता चार भागों इतिहास, भूगोल, संस्कृति, एवं करंट अफेयर्स में विभाजित था।

इस प्रतियोगिता का आयोजन चार दल (मैत्री हाउस, ज्ञान हाउस, शांति हाउस, एवं आनंद हाउस) के बीच किया गया। कार्यक्रम में सभी बच्चों ने बहुत बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का आयोजन दो स्तर में किया गया। कक्षा 6 से 8 और कक्षा 9 से 12 के बीच इस कार्यक्रम का संचालन हुआ।

कक्षा 9 से 12वीं तक में आनंद हाउस ने प्रथम एवं मैत्री हाउस में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों में मैत्री हाउस ने प्रथम एवं शांति हाउस ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य नीरज कुमार सिन्हा ने कहा कि बच्चों में इस तरह की ज्ञान को बढ़ाने के लिए इस तरह की प्रतियोगिता होती रहनी चाहिए। इस कार्यक्रम का संचालन श्रीमती शिप्रा, श्रीमती सिल्की, श्रीमती अंचन एवं बारहवीं के छात्र छात्राओं ने किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8