पुलिस ने 50 किलो जावा महुआ को किया नष्ट

अपराध झारखंड
Spread the love

पलामू। उंटारी थाना की पुलिस ने शराब कारोबारी के खिलाफ अभियान चलाया। इसी क्रम में लहरबंजारी गांव से लगभग 50 किलो फूला हुआ जावा महुआ बरामद कर उसे नष्ट किया है।

मामले में उंटारी थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि शराब कारोबारियों के खिलाफ जारी अभियान के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर लहरबंजारी गांव में छापेमारी की गई। यहां के एक घर से भारी मात्रा में फूला हुआ जावा महुआ बरामद किया। एक घर में अवैध शराब बनाया जा रहा है।

पुलिस ने सूचना के आधार पर घर में छापेमारी के दौरान अवैध शराब निर्माण के लिए भिगोने के लिए डाला हुआ करीब 50 किलो जावा महुआ बरामद कर नष्ट कर दिया। साथ ही भट्टी को भी पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8