चैनपुर में हाथियों से डरे लोग, वन विभाग झाड़ रहा है पल्‍ला

झारखंड
Spread the love

सुंदरम कुमार

गुमला। झारखंड के गुमला जिले के चैनपुर में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रह है। हाथियों के डर से लोग भय के साए में जीने को विवश हैं। जंगली हाथियों ने एक किसान विजय बड़ा (48) के परिवार के घर को कुछ दिनों पहले तोड़ दिया। इस मामले में वन विभाग की ओर से अभी तक पीड़ित परिवार को कोई सहायता नहीं मिली है। इसके चलते गरीब किसान परिवार के समक्ष मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है।

अगला मामला चैनपुर प्रखंड के सदान बुकमा गांव से जुड़ा है। यहां भी जंगली हाथियों ने किसान के घर को रात में क्षतिग्रस्त कर दिया। घर में रखे धान को भी चट कर गए। सामान को भी बर्बाद कर दिया। पीड़ित परिवार ने बताया कि हाथियों ने दो बार उनके घर को तोड़ दिया, किंतु अब तक उन्हें कोई मुआवजा नहीं मिला है। बार बार टूटे घर को बनाने से उनकी स्थिति अत्यंत दयनीय हो गयी है। अब घर की मरम्मत कराने में असमर्थ हो गए हैं। सूचना देने के बाद भी वन विभाग के कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। इससे ग्रामीणों में काफी रोष है।

बता दें कि चैनपुर प्रखंड का सदान बुकमा गांव चारों ओर से घने जंगलों से घिरा है। ऐसे में यहां जंगली जानवरों का खतरा लगातार बना रहता है। इतनी परेशानी के बावजूद शासन प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार को किसी भी तरह की कोई मदद नहीं दी जाती है। वन विभाग को फोन करने के बाद छुट्टी में रहने की बात बोला जाता है। घंटों बीतने के बाद भी वन विभाग की टीम निरीक्षण करने नहीं आती है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8