एनएसयूआई ने डोरंडा कॉलेज में मोहब्बत की दुकान कार्यक्रम की लॉन्चिंग की

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड कांग्रेस एनएसयूआई ने रांची विश्वविद्यालय के डोरंडा कॉलेज में  मोहब्बत की दुकान कार्यक्रम की लॉन्चिंग 27 अप्रैल को की। इसका नेतृत्‍व संगठन की नेत्री आरुषी वंदना ने किया। विदित हो कि पूरे देश में ये कार्यक्रम हर कॉलेज व यूनिवर्सिटी में की जा रही है।

कार्यक्रम की लॉन्चिंग में मुख्य रूप से रांची लोकसभा की इंडी गठबंधन प्रत्याशी यशस्विनी सहाय मौजूद थी। विद्यार्थियों के बीच युवा न्याय पम्पलेट एव गौरांती कार्ड दिया गया। यशस्विनी सहाय ने मौके पर विद्यार्थियों से बात की एव उन्हें संबोधित किया। कांग्रेस के घोषणा पत्र को समझाया। नए वोटर्स को वोट का महत्व बताया।

आरुषी वन्दना ने कहा कि पूरे झारखंड में हर यूनिवर्सिटी में हर कॉलेज में मोहब्बत की दुकान कार्यक्रम किया जाएगा। रांची के हर कॉलेजों में प्रतिदिन ये कार्यक्रम किया जाएगा।

मौके पर जिला महासचिव अब्दुल राबनवाज ने विद्यार्थियों को युवा रौशनी योजना एव अग्निपथ योजना के बारे में बताया। कार्यक्रम में आकाश रजवार, मिराज, सुमन, प्रीति, रेशम, कार्तिक, विनीत, प्रियंका एव अनेकों विद्यार्थी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8