नक्‍सलियों ने लूटा था 7750 पीस डेटोनेटर, पुलिस ने किया बरामद

झारखंड
Spread the love

चाईबासा। प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है। जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा, झारखंड जगुआर एवं सीआरपीएफ की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि 30 मार्च, 2023 की रात में बड़ाजामदा ओपी क्षेत्र के बालजोड़ी एवं नोवामुंडी थाना क्षेत्र के मेरेलगड़ा विस्फोटक भंडारगृह से नक्सलियों ने 7750 पीस डेटोनेटर लूट गया था। इसके बाद नक्सलियों द्वारा लूटे गये डेटोनेटर को कोल्हान क्षेत्र में छुपाकर रखने की बात प्रकाश में आयी थी।

गुप्त सूचना मिली कि नक्सलियों द्वारा कोल्हान क्षेत्र में लूटे गये डेटोनेटर को टोन्टो थानान्तर्गत वनग्राम राजाबासा के समीप जंगल क्षेत्र में गाढ़कर रखा गया है। उपरोक्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए एक संयुक्त अभियान दल का गठन किया गया। अभियान संचालित किया गया।

अभियान संचालन के क्रम में 24 अप्रैल, 2024 को गोईलकेरा-टोन्टो थाना के सीमावर्ती क्षेत्र वनग्राम राजाबासा के समीप जंगल में सिंटेक्स में गाढ़कर रखे 35 बोरी में 7050 पीस नॉन इलेक्ट्रिक डेटोनेटर बरामद कि‍या गया। सुरक्षा की दृष्टिकोण से बम निरोधक दस्ता की सहायता से उसे नष्ट किया जा रहा है। संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8