Jharkhand : भारी बारिश होने के साथ चलेगी तेज हवा, येलो अलर्ट जारी

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड में मानसून सक्रिय है। अगले दो दिनों में राज्‍य में कहीं-कहीं भारी बारिश होने के साथ तेज हवा चल सकती है। इसे लेकर मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है। अगले 3 से 4 दिनों में दिन के तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों ने 15 जून को दी। सोमवार को रांची, देवघर सहित राज्‍य के कई इलाकों में काफी बारिश हुई।

16 जून

उत्तरी और दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। कुछ इलाकों में गर्जन के साथ वज्रपात होने की भी आशंका है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चल सकती है। इस असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह आदि जिलों में देखने को मिलेगा।

17 जून

राज्‍य के उत्तरी, मध्‍य और दक्षिणी-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। हल्‍के दर्जे की गर्जन के साथ वज्रपात की भी आशंका है। कई जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर की गति से हवा चल सकती है। इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ आदि जिलों में देखने को मिलेगा।

18 जून

राज्‍य के उत्तरी और मध्‍य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इस असर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ आदि जिलों में देखने को मिलेगा।