चक्रधरपुर। श्री हरिसंकीर्तन मंडली कोलचकड़ा की ओर से आयोजित 24 प्रहर हरिसंक्रीर्तन में शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक सुखराम उरांव पहुंचे। वहां समिति के संरक्षक उत्तम कुमार समेत अन्य सदस्यों ने बुके देकर उनका स्वागत किया।
इस मौके पर विधायक सुखराम उरांव ने पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख शांति के लिए प्रभु से आशीर्वाद लिया। बताते चलें कि कोलचोकडा गांव में आयोजित 24 प्रहर श्रीहरि संकीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है।
मौके पर संरक्षक उत्तम कुमार साहु, उपाध्यक्ष अंजनेशवर प्रमाणिक, सचिव बिरजा कुम्भकार समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8