आदिकाल से ही मनुष्य साल के वृक्ष पर आश्रित है : शंकर लाल महतो

झारखंड
Spread the love

  • कोल्हान विश्वविद्यालय के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग में सरहुल मिलन का आयोजन

चाईबासा। कोल्हान विश्वविद्यालय के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग के सभागार में संगोष्ठी सह सरहुल मिलन समारोह का आयोजन 15 अप्रैल को किया गया। विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ बसंत चाकी ने इसकी अध्यक्षता की।

वक्ता के रूप में केंद्रीय अध्यक्ष (आदिवासी हो समाज महासभा) कृष्ण चंद्र बोदरा, कुड़माली भाषा के साहित्यकार सह समाजसेवी शंकर लाल महतो, वन विभाग के अधिकारी सह केंद्रीय उपाध्यक्ष (आदिवासी हो समाज महासभा) नरेश देवगन, टोटेमिक कुड़मि समाज के संस्थापक सदस्य सह समाजसेवी दिनेश महतो मुख्य रूप से उपस्थित हुए।

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत कुरमाली के सहायक प्राध्यापक सुभाष चंद्र महतो ने किया। कार्यक्रम का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। विभाग की ओर से अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सभी वक्ताओं ने बारी-बारी से सरहुल पर्व, बाहा पर्व के बारे में विस्तार से चर्चा की।

कृष्ण चंद्र बोदरा ने सरहुल पर्व में जनजातीय दर्शन को बताया। आदिवासी दर्शन को विश्व का सर्वश्रेष्ठ दर्शन बताया। शंकर लाल महतो ने सरहुल की उत्पत्ति एवं उनके महत्व को उजागर करते हुए विभिन्न विषयों का उदाहरण देकर बताया। देवगन ने हो भाषा की लिपि की विशेषता को बताते हुए उनके इतिहास के बारे में चर्चा की। सरहुल पर्व पर प्रकाश भी डाला।

दिनेश महतो ने भाषा संस्कृति को कैसे आगे बढ़ाया जाए और प्राकृतिक के साथ इसको जोड़कर अध्ययन करने के बारे में विस्तार से चर्चा की।

विद्यार्थी द्वारा कार्यक्रम में रंगारंग गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति की गई। कुरमाली भाषा के विद्यार्थियों ने मनमोहन गीत पर नृत्य प्रस्तुत किये। हो भाषा साहित्य के विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं गीत गाकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिये। संथाली भाषा के विद्यार्थियों ने भी मनमोहन बाहा गीत का गाकर सुनाए।

कार्यक्रम का संचालन अनंत कुमार हेम्ब्रम ने किया। धन्यवाद निशान हेंब्रम ने किया। कार्यक्रम में पद्मावती महतो, गोनो आलड़ा, कनिका महतो, रेखा रानी महतो, गौतम महतो, जयद्रथ महतो, मनोज कुमार सोय, मेतिअस भुंइया, गणेश जॉन्को, संगी सुंडी आदि सैकड़ो विद्यार्थी उपस्थित हुए।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8